Friday, 24 April 2015

Gau Raksha Dal Welfare Society Punjab,Darshan Rana Ludhiana

Darshan Rana Ki Sewa bawana

काकोवाल रोड गौ रक्षा दल सोसाइटी पंजाब के प्रधान दर्शन राणा जी गौ रक्षा अभियान के दौरान बीमार गऊ माता को पानी पिलाते हुए

Saturday, 28 March 2015

GAU RAKSHA DAL LUDHIANA WITH DARSHAN RANA








Darshan Rana Address

Darshan Rana Ludhiana


Direcor National Crime Media Trust Punjab 

New Basant Vihar Kakowal Road Ludhiana Opp.Pink City 

Ludhiana Mobile No.09216660786

Saturday, 21 March 2015

NCDM MITING

नेशनल क्राइम मीडिया ट्रस्ट पंजाब के डायरेक्टर दर्शन राणा और नेशनल क्राइम मीडिया हरियाणा की डायरेक्टर प्रीती वाधवा जी की अध्यक्षता में लुधिआना आफिस  में  मीटिंग की गई जिसमे कुछ जनहित के सहयोग के लिए कुछ  अहम् फैसले लिए गये जिसमे लोगो की मदद कर उनको   सही रास्ता दिखाने के लिए लिए प्रचार किया जाये ताकि लोग गुमराह होने से बच सके । 
नेशनल क्राइम मीडिया ट्रस्ट पंजाब को पूर्ण पंजाब में गठित करने की योजाना पर विचार विमर्श किया गया ।

Sunday, 1 March 2015

swain flu

स्वाईन फ़्ल्यु से लोगो को बचाने के लिये नैशनल क्राइम डिकेटिव मीडिया ट्रस्ट पंजाब की तरफ से एक पहल की शुरवात करते हुऐ | नेशनल क्राइम डिकेटिव मीडिया ट्रस्ट पंजाब के डायरेक्टर दर्शन राणा और नेशनल क्राइम डिकेटिव मीडिया ट्रस्ट हरियाणा की डायरेक्टर प्रीती वाधवा ने 10000 परचे छपवा कर बांटे जिस से लोगो को स्वाईन फ़्ल्यु से बचाया जा सके । आप सभी दोस्तों से गुजारिश है इस मुहिम में हमारा साथ दे ताकि जनहित में स्वाईन फ़्ल्यु से बचने के उपाये बताये जा सके ।

                                                                 धन्यवाद सहित
                                                                  नैशनल क्राइम डिकेटिव मीडिया ट्रस्ट पंजाब -09216660786
                                                                  नैशनल क्राइम डिकेटिव मीडिया ट्रस्ट हरियाणा -9217777860

Friday, 6 February 2015

crime free india from ncmdt punjab

HAMARE SATH Nationalcrimedetectivemedia Trust KI MEMBAR SHIP LEKAR AAP JANTA KI AAWAJ BAN SAKTE HAI JOIN NOW ( NCDM )
प्रिय मित्रों एवं सदस्य
आप को सूचित किया जाता है कि साल 2015 की SPCIAL MEMBAR सदस्यता शुरू हो
चुकी हैं पुरे Punjab & Haryana distt and city में beuro chief distt. director के लिए आज ही सम्पर्क करे ।
कृपया अपने साथी व नये सदस्यता इच्छुक व्यक्तियो को सूचित करें और अपनी
सदस्यता को बढाने में योगदान करें
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
Darshan Rana ( Director Punjab ) 09216660786
Preeti Wadhwa ( Director Haryana) 09217777860
National Crime Detective Media
l (Punjab)(Haryana)
राष्ट्र की जनता की सेवा परमो धर्म..N.C.D.M.T
www.nationalcrimemediatrustpunjab@gmail.com email id nationalcrimemediatrustpunjab@gmail.com
 — wit

Kalyug Ki Hakikat

दरिंदा बना पिता, बेटी से करता रहा दुष्कर्म
हाथरस में हवस में अंधे एक पिता ने खून के रिश्ते को कलंकित कर दिया। कई साल से वह अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता रहा। पिता की घिनौनी करतूत जब उसने मां को बताई तो उसने मारपीट कर बेटी को चुप करा दिया। बाद में उसने एक महिला की मदद से पुलिस का फोन नंबर लेकर मदद की गुहार लगाई, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया। मामले की रिपोर्ट इसी किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ दर्ज कराई है।
बुधवार की रात्रि में कंट्रोल रूम पर फोन आने के बाद पुलिस ने शहर के एक मोहल्ले में दबिश दी और उसके बाद वहां से एक अधेड़ को हिरासत में लेकर उसकी बेटी को भी अपने साथ ले आई। किशोरी ने जब पिता की हैवानियत बताई तो पुलिस दंग रह गई। किशोरी ने बताया कि उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है। वह शहर के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। उसने आरोप लगाया कि उसका बाप शराबी है और कई साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। उसने कई बार अपनी पीड़ा अपनी मां को बताई तो मां ने उल्टे उसे मारपीट कर चुप करा दिया। किशोरी ने बताया कि उसके घर के निकट ही उसकी एक आंटी रहती हैं।
बाप की करतूतों से परेशान होकर उसने यह बात अपनी आंटी को बताई तो आंटी ने उसे पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर दिया। अब बुधवार की रात्रि में भी उसका बाप उसके साथ वहशीपन करने को आमादा था तो वह अपने बाप से जैसे-तैसे बचकर आई और फिर फोन पर इसकी
सूचना पुलिस को दी। इस किशोरी ने तो यह भी बताया कि उसका पिता इसी तरह की हरकतें उसकी बड़ी बहन के साथ भी करता था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस ने इस किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करा उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, आरोपी पिता का कहना है एक महिला ने साजिश रचकर उसकी बेटी को गुमराह कर उस पर इस तरह का आरोप लगवाया है। वह पूरी तरह से निर्दोष है। कोतवाली प्रभारी नित्यानंद का कहना है कि लड़की की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मां बोली कि बेटी को बरगला रही एक महिला
आरोपी की पत्नी का भी यही कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ही उनके परिवार को बर्बाद करने पर तुली है। उसी ने उनकी बेटी को बरगलाया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति सिलाई का काम करते हैं। बड़ी बेटी की वह शादी कर चुकी हैं। खुद वह परचून की दुकान करती हैं। उनके दो लड़के भी हैं। इधर, बताते हैं कि आरोपी पिता पूर्व में हत्या के मामले में जेल में भी रहा है और पिछले दिनों ही उसकी जमानत हुई है।
2 . नशेड़ी पिता बना हैवान, बेटी से रेप की कोशिश
इलाहाबाद के मऊआइमा इलाके में शराब के लती एक व्यक्ति की शर्मनाक करतूत की पोल बृहस्पतिवार को खुद उसकी बेटी ने पुलिस के सामने खोल दी।
17 वर्षीय लड़की ने मां के साथ थाने जाकर पुलिस को बताया कि उसका पिता रोज रात उसके साथ अश्लील हरकत और खींचतान करता है। कई बार नींद की गोली भी खिलाने का प्रयास किया। गुरुवार भोर नशे में धुत पिता ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। विरोध पर मां समेत उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने लड़की की ओर से रिपोर्ट लिखकर उसके पिता को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है।
घूरपुर इलाके में माली का काम करने वाला एक व्यक्ति करीब छह महीने से मऊआइमा के सुल्तानपुर खास में किराए के कमरे में रहता है। परिवार में पत्नी, 17 साल की बेटी और दो छोटे बेटे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर उसकी पत्नी और बेटी मऊआइमा थाने पहुंची। बेटी ने पुलिस के सामने रोते हुए कहा कि पिता उसके साथ शर्मनाक और घिनौनी और हरकत करता है। वह रोज शाम को शराब के नशे में धुत होकर घर आने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता। खाने की थाली भी फेंक देता है। लड़की ने रात में वह उसके साथ खींचतान और अश्लील हरकत करता है। कई बार उसे और मां को गलत नीयत से नींद की गोली भी खिलाने की कोशिश की। विरोध पर पत्नी और बेटी को पीटता और धमकाता है कि जान से मारकर फेंक देगा। वह यह भी धमकी देता है कि उसकी बात नहीं मानी तो कभी शादी नहीं होने देगा।
लड़की ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार भोर में करीब छह बजे पिता ने उसका हाथ खींचकर बलात्कार की कोशिश की। उसके चीखने पर मां बचाने लगी तो उन दोनों को पीटा और गालियां दीं। पुलिस आरोपी पिता को पकड़कर थाने लाई तो लड़की ने उसके सामने भी चीख-चीखकर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया। वह माफी मांगने लगा लेकिन आजिज आ चुकी मां-बेटी ने कहा कि पहले भी वह कई बार यूं रिश्तेदारों के सामने माफी मांग चुका है लेकिन सुधरता नहीं। पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट लिखी और आरोपी पिता को थाने की हवालात में डाल दिया। पुलिस ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Jai Hind Jai Jawan

कुछ वर्ष पूर्व सीटल के "विशेष ओलम्पिक" खेलों की एक घटना है। मानसिक एवं शारीरिक रूप से असक्षम युवाओं 
की 100 मीटर की दौड़ के आयोजन का समय आ गया था। मानसिक एवं शारीरिक रूप से असक्षम प्रतिभागी 
बन्दूक की गोली चलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे ही गोली चली, सभी प्रतिद्वन्दी प्रारंभिक रेखा से भागे और जीतने 
की प्रबल इच्छा को लेकर आगे बढ़ने लगे। लेकिन एक छोटा लड़का लड़खड़ा कर शुरू में ही गिर गया और रोने 
लगा। बाकी आठ प्रतिभागियों ने उसके रोने की आवाज़ सुनी और उन आठों ने पीछे मुड़कर देखा।और फिर वह
आठों के आठों वापस लौटे और उस बालक के पास पहुंचे। एक बालिका जो "डाउन्स सिन्ड्रोम" नामक बीमारी
से ग्रसित होने के कारण मानसिक एवं शारीरिक रूप से असामान्य थी, झुकी और उसने उस छोटे से बालक को
प्यार से चूमा और बोली, " अरे कोई बात नहीं , अब तुम बिल्कुल ठीक से दौड़ोगे ।"और इसके बाद जो भी हुआ
उसे देखकर स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली। इसके बाद नौ के नौ प्रतिभागियों ने एक दूसरे के हाथ पकड़ कर एक साथ भागना शुरू किया और सबने एक साथ 100 मीटर की अन्तिम रेखा पार की।
इस दौड़ के समाप्त होने के पश्चात स्टेडियम में उपस्थित अपार जनसमूह खड़ा हो गया और सबने मिलकर काफ़ी
देर तक तालियाँ बजा कर इन शारीरिक एवं मानसिक रूप से असामान्य प्रतिभागियों का मनोबल बढाया।
जो लोग उस समय वहां उपस्थित थे वे आज तक अन्य लोगों को यह कहानी बड़े गर्व से सुनते हैं। क्यों ? क्योंकि मन ही मन वह जानते हैं की हमारे जीवन में स्वयं जीतने से अधिक महत्वपूर्ण है जीतने में अन्य
लोगों की मदद करना, चाहे ऐसा करने में उन्हें अपनी गति कुछ कम ही करनी पड़े। चाहे ऐसा करने में उन्हें अपना मार्ग ही कुछ क्यों न बदलना पड़े। " क्या दूसरी मोमबत्ती
जलाने के बाद पहली मोमबत्ती की रौशनी धीमी पड़ जाती है ? "नहीं न" । क्या दूसरी मोमबत्ती को बुझा देने
से पहली मोमबत्ती ज्यादा तेज़ी से चमकने लगती है ? "

Monday, 2 February 2015

Anguthe Ki Rekha Se Kisamt

अंगूठा देखकर मालूम हो जाता है भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं,
जानिए ये बातें..... उज्जैन Jan 14, 2015,
हथेली की रेखाओं को देखकर इंसान के भूत-भविष्य और वर्तमान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यदि कोई व्यक्ति हस्तरेखा का जानकार है तो वह हमारी हथेली और रेखाओं को देखकर कई गुप्त बातें आसानी से बता सकता है। हथेली में रेखाओं के साथ ही उंगलियों और हथेली की बनावट का भी अध्ययन किया जाता है। अंगूठा भी स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई बातें बता सकता है। यहां जानिए हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार सिर्फ अंगूठे के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी खास बातें
2 . यदि अंगूठे के पहले पर्व (भाग) पर आड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति को जीवन में महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भाग्य का साथ मिलता है। ऐसे लोगों को धन संबंधी कार्यों में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के पहले भाग पर बहुत सी खड़ी रेखाएं होती हैं तो वह ईमानदार और भरोसेमंद होता है।
3 . तीन भागों में बंटा होता है अंगूठा
हमारा अंगूठा तीन भागों में विभक्त रहता है। प्रथम भाग ऊपर वाला, फिर मध्यम भाग और अंतिम भाग। ये तीनों भाग रेखाओं से विभाजित रहते हैं। यदि पहला भाग अधिक लंबा हो तो व्यक्ति अच्छी इच्छा शक्ति वाला होता है। वह किसी पर निर्भर नहीं होता। ऐसे अंगूठे वाले लोग किसी भी कार्य को पूरी स्वतंत्रता के साथ करना पसंद करते हैं और इन्हें सफलता भी प्राप्त हो जाती है। कार्यों में सफलता के साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
जिन लोगों की हथेली में अंगूठे के पहले पर्व पर तीन खड़ी रेखाएं होती हैं, उनकी इच्छा शक्ति प्रबल होती है और इनका दिमाग भी बहुत तेज चलता है।
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की हथेली में सामान्य से छोटे अंगूठा होता है, वे लोग निर्बल हो सकते हैं। ऐसे लोगों की कार्य क्षमता काफी कम होती है और हर कार्य को बहुत धीरे-धीरे करते हैं।
4 . जिन लोगों के अंगूठे के पहले पर्व पर क्रॉस का निशान होता है, वे बहुत अधिक खर्चीले होते हैं। ये लोग अधिक व्यय के कारण परेशानियों का सामना करते हैं।
यदि अंगूठा का मध्यम भाग अधिक लंबा हो तो व्यक्ति की तर्क शक्ति काफी उन्नत होती है। तर्क शक्ति के कारण इन लोगों का दिमाग भी काफी तेज चलता है। अपनी बुद्धि के बल पर इन्हें समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
यदि अंगूठे के दूसरे पर्व पर कोई गोलाकार निशान हो तो व्यक्ति बहुत अधिक बहस करने वाला होता है।
5 . यदि किसी व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के दूसरे पर्व पर तीन खड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति की तर्क शक्ति अच्छी रहती है। जबकि यहां आड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति कुतर्क करने वाला हो सकता है।
यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे के दूसरे पर्व पर त्रिभुज का निशान बना हो तो व्यक्ति विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाला होता है।
यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे के दूसरे पर्व पर जाली का निशान बना हो तो व्यक्ति चरित्र का अच्छा नहीं माना जाता है। सामान्यत: ऐसे लोग बेईमान भी हो सकते हैं।
6 . हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जो लोग बुद्धिमान और चतुर होते हैं, उनका अंगूठा सुंदर और आकर्षक होता है। ये लोग किसी भी काम को चतुराई के साथ पूर्ण करते हैं और लाभ भी कमाते हैं।
अंगूठे का अंतिम भाग यानी शुक्र पर्वत (अंगूठे एकदम नीचे वाले भाग से लगा हुआ शुक्र पर्वत होता है।) के पास वाला भाग अधिक लंबा हो तो व्यक्ति अति कामुक होता है।ऐसे अधिकांश लोग जिनकी हथेली में अंगूठा छोटा, बेडौल और सामान्य से अधिक मोटा होता है, वे सामान्यत: असभ्य और दूसरों का निरादर करने वाले होते हैं। ऐसे लोग कई बार क्रूर भी हो जाते हैं और दूसरों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
जिस व्यक्ति का अंगूठा सामान्य से ज्यादा लंबा और हथेली के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ होता है, वह सर्वगुण संपन्न होता है। इन लोगों में घर-परिवार और समाज के बीच घुल-मिलकर रहने के सभी गुण होते हैं। इन्हें उचित मान-सम्मान प्राप्त होता है।
जो लोग अधिक कल्पनाशील होते हैं, सामान्यत: उनकी हथेली में अंगूठा लचीला होता है। लचीला अंगूठा आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है। ऐसे लोग अधिक खर्चीले भी होते हैं। इन्हें हर काम को कलात्मक ढंग से करना पसंद होता है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार सामान्यत: जिन लोगों का अंगूठा अधिक मोटा होता है, उनका स्वभाव अच्छा नहीं माना जाता है।
7 . चपटे अंगूठे वाले लोग निराशजनक स्वभाव वाले होते हैं। जबकि, जिन लोगों के अंगूठे अधिक चौड़े होते हैं, वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं।
जिन लोगों का अंगूठा बड़ा होता है, वे कलात्मक स्वभाव के होते हैं। जिन लोगों का अंगूठा पतला होता है, वे अपने स्वभाव के कारण घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
जो लोग अपनी दोनों हथेलियों के अंगूठों को उंगलियों में दबाकर कर रखते हैं, ऐसे अधिकांश लोग डरपोक होते हैं। ऐसा करने वाले व्यक्ति में आत्म विश्वास की कमी होती है। ये लोग हर कार्य को डरते-डरते करते हैं। इन्हें कार्यों में सफलता मिलने में भी संदेह रहता है।

नोट- हस्तरेखा के अनुसार दोनों हाथों की गहराई से जांच करने
के बाद ही सटीक भविष्यवाणी की जा सकती हैं। यहां बताए 
गए अंगूठे के प्रभाव हथेली की 
अन्य स्थितियों से प्रभावित हो 
सकते हैं। अत: यह बात ध्यान
रखने योग्य है।