Monday, 2 February 2015

Lohri Ka Tiyohar In Punjab

लोहरी को पंजाब में लोहड़ी बोला जाता है
यह त्यौहार १३ जनवरी को मनाया जाता है
मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर पंजाब और हरियाणा प्रदेशों में बड़ी धूम-धाम से 'लोहड़ी ' का त्यौहार मनाया जाता है | 
यह पंजाबियों का बहुत ही प्रिय त्यौहार है | लोहड़ी के कुछ दिन पहले से ही छोटे-छोटे बच्चे "सुन्दर मुन्द्रिए हो, तेरा कौन विचारा" इत्यादी गाते हुए उपले (पाथी)या लकड़ी इक्ठे करने लगते है |
बच्चे कुछ ऐसा भी गाते हैं........... लोहड़ी के गीत ..........
सानू दे लोहड़ी
तेरी जीवे जोड़ी 
दे माई पाथी
तेरा मुन्डा 
चढ़िया हाथी
हाथी हेठ कटोरा
तेरा पुत्त जंमुगा गोरा
गोरे ने खाधी टिक्की
तेरे पुत्त-पोतरे इक्की
इक्कीयाँ ने कीती कमाई
सानू टोकरा भरके पाईं ................
चार कु दाने खिल्लां दे
पाथी लैके हिल्लांगे !!!!
शाम के समय आग जलाई जाती है | लोग अग्नि के चारों ओर चक्कर काटते है और तिल डालते हैं आग के चारों ओर बैठकर स्त्री, पुरुष और बच्चे आग सेंकते है और मूँगफली , रेवड़ी मक्का के खिल्ले आदि बड़े आनंद से खाते है | लोग एक दूसरे को लोहड़ी की बधाईदेते है | घर में वधु की पहली लोहड़ी और बच्चे की पहली लोहड़ी बहुत अच्छे ढंग से मनाई जाती है |
1.लोहड़ी आई  मूँगफली-रेवड़ी जमके खाई !
2.
आई लोहड़ी आशायों के खिलते फूल बसंती !
3.
लोहड़ी आए आलस्य सुस्ती हम दूर भगाएँ !
4.
लोहड़ी आई निष्क्रियता की जड़ चूल्ले पाई !
5.
लोहड़ी जले सब यूँ हिलमिल डालते तिल !
6.
माघ जो चढ़े लोहड़ी उपरान्त ऋतु बदले !
 From;-darshan Rana Ludhiana



Nasha Ek Pap

खुले में नहीं मिलेगी सिगरेट
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि खुदरा सिगरेट स्टीक की बिक्री पर पाबंदी लगाने का प्रमुख कारण सिगरेट स्टीक पर तंबाकू निषेध को लेकर चेतावनी का नहीं खिला होना है। वहीं सिगरेट के डब्बे को खरीदना काफी महंगा होगा। इससे भी इस्तेमाल को हतोत्साहित किया जा सकेगा।
हालांकि, तंबाकू उद्योग और किसानों पर इसके प्रभाव को देखते हुए सरकार कितना बदलाव कर पाती है, इसका अंदाजा अगले दो माह में संशोधन संबंधी पूरी प्रक्रिया से निपटने के बाद ही मालूम हो सकेगा।
पूर्व में कानून मंत्रालय ने संविधान संशोधन से संबंधित स्वास्थ्य मंत्रालय के इस प्रस्ताव को यह कहकर वापस लौटा दिया था कि इसमें आम जनता, राज्य सरकारों और तंबाकू उद्योग से प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से जुड़े लोगों की राय को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए।
इसके बाद ही संशोधन पर अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा। इसके बाद मंत्रालय ने संबंधित संशोधन बिल को प्रतिक्रिया के लिए अपनी वेबसाइट पर डाला है। संशोधन बिल को अगले दो माह में कैबिनेट के समक्ष पेश करने की संभावना है।
2 . आप भी पीते हैं सिगरेट तो जरूर पढ़ें ये खबर
किशोरों और युवाओं को धूम्रपान से रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने तंबाकू उत्पादों की खरीद की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के साथ सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने वालों पर 200 रुपये की जगह कम से कम एक हजार रुपये जुर्माना लगाने का फैसला किया है। वहीं, खुली सिगरेट की बिक्री भी पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव किया गया है।